असम। असम के नागांव जिले में 14 वर्षीय किशोरी से कथित बलात्कार rape के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की क्राइम सीन रिक्रिएशन Crime Scene Recreation के दौरान मौत Death हो गई। आरोपी तफाजुल इस्लाम को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था और आज सुबह क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए उसे घटना स्थल पर ले जाया गया था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस सुबह 4 बजे आरोपी को घटना स्थल पर लेकर गई, जहां उसने पुलिस हिरासत से भागने Escape from custody की कोशिश की और पास के एक तालाब में कूद गया। पुलिस ने बाद में तालाब से उसका शव बरामद किया।
घटना का विवरण:
पिछले बृहस्पतिवार रात लगभग 8 बजे, कक्षा 10वीं की छात्रा, जो ट्यूशन से पढ़ाई के बाद साइकिल से घर लौट रही थी, पर तीन लोगों ने हमला कर दिया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। ये तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने नाबालिग को घेर लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद लड़की को घायल और बेहोशी की हालत में तालाब के निकट सड़क किनारे छोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों द्वारा लड़की को देखा गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।लड़की को पहले क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया और बाद में नागांव के एक अस्पताल में इलाज तथा मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इस मामले में तीन आरोपियों में से केवल तफाजुल इस्लाम को पकड़ा गया था, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया और जनआक्रोश:
इस घटना के बाद राज्य भर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जनता में घटना को लेकर भारी आक्रोश है, और लोग दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।